लाठी ठंडो से पीट पीट कर युवक की हत्या।आरोपी फरार

लाठी ठंडो से पीट पीट कर युवक हत्या।आरोपी फरार
नूरपुर।क्षेत्र के गांव हसुपुरा मे दावत के दोरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी मे एक युवक को लाठी ठंडो से पीट पीट कर मोत घाट उतार दिया।आरोपी युवक मोके देखकर फरार हो गया।मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तथा फरार युवक की तलाश मे जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम हसुपुरा निवासी दलित सतवीर सिंह की पोत्री की छटी की दावत का कार्यक्रम धर्मशाल मे था।दावत के दोरान गाँव के ही हरिराज व अन्य का गाँव के ही राजैश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद मे कहा सुनी गाली गलोच के साथ दोनों तरफ से लाठी ठंडा चलने लगे।जिसमें एक युवक ने राजेश के सार मे लाठी से प्रहार कर बैहोश कर दिया।इसी दोरान परिजन बैहोश राजेश को मुरादाबाद अस्पताल ले गए जहाँ उसने उपचार के दोरान दम तोड़ दिया।सूचना पाकर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार वर्मा ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तथा मृतक के बजीते दीपक की तहरीर पर हरिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।तथा एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश लगा दी है।


















