बिजनौर: ग्राम तहारपुर टप्पा नांगल उर्फ फुलसन्दी में बीती देर रात्रि मामूली कहासुनी में दो पक्षो में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
शनिवार की देर रात्रि ग्राम फुलसन्दी में चौराहे पर खड़े युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि विवाद के दौरान ओमकार पक्ष ने शूरवीर के पुत्र अमित पर धारदार हथ्यार से हमला कर दिया। जिसमें अमित की मौके पर ही मौत हो गईं। इसके अलावा बचाव करने आये मृतक का भाई शोभित व सतेंद्र पुत्र शूरवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जहाँ से उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी अनित कुमार व सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया मामले में मृतक के पिता शूरवीर की तहरीर के आधार पर आरोपी ओमकार पुत्र महावीर तथा उसके पुत्रों शिवम, सार्दुल तथा शगुन के विरूद्ध संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




























