नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

प्रधान के सगे संबंधी बने दबंग खुलेआम ग्राम वासियों की जान लेने पर उतारू

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद: सत्ता का नशा कभी-कभी सिर चढ़कर बोलता है। इसी उदाहरण को चरितार्थ करते हुए थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुल्फिकारपुर गढी में निवर्तमान प्रधान व वर्तमान प्रधान पति के सगे संबंधियों ने चुनावी खुन्नस निकालते हुए, विपक्ष के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें एक ही परिवार के व्यक्ति के काफी गंभीर चोटें आई है इतना ही नहीं विपक्ष की महिलाओं के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई, जिसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

प्राप्त के जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुल्फिकारपुर गढ़ी में दो पक्षों में चुनाव संबंधित मामले को लेकर मारपीट हो गई। पीड़ित वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी जुल्फिकारपुर गढी ने बताया कि वह घर का सामान लेने परचून की दुकान पर जा रहा था, रास्ते में उसके लड़के के साथ गांव की ही कुछ लड़के मारपीट कर रहे थे, उसने बीच-बचाव करते हुए अपने लड़के को भी डांट डपट कर घर भगा दिया और उसके लड़के के साथ जो लोग लड़ रहे थे उनको भी उसने डांट डपट कर घर भगा दिया।

कुछ ही देर बाद वर्तमान प्रधान पति के सगे संबंधी फैजान पुत्र जुल्फिकार, साकिब उर्फ काले पुत्र फारुख, आदिल पुत्र फारूक, सरफराज पुत्र शरीफ ने गंदी गंदी गालियां देते हुए उसे घर वापस जाते समय पकड़ लिया और रास्ते में ही हमलावरों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिय, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा जबकि वहां पर पहले से ही मौजूद निवर्तमान प्रधान निजामुद्दीन सारे दृश्य को देख रहे था लेकिन उसने अपने सगे संबंधियों को रोकना उचित ना समझा। क्योंकि निवर्तमान प्रधान निजामुद्दीन का कहना है, कि उसे अपने काम से मतलब है गांव में चाहे कुछ भी हो।

पीड़ित गंभीर रूप से घायल वसीम ने आरोप लगाया कि हमारे परिवार से निवर्तमान प्रधान निजामुद्दीन की पुत्रवधू को वोट ना देने के कारण हम से चुनावी रंजिश निकाली गई है, क्योंकि हमलावर मुझे मारते समय कह रहे थे कि अगर तुम लोग वोट नहीं दोगे तो क्या हम जीत नहीं सकते। कुछ ग्राम वासियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि निवर्तमान प्रधान व प्रधान पति नाजिम हम लोगों पर अपनी दबंगई दिखा रहे हैं क्योंकि 14 दिन पूर्व भी इन्होंने गांव के एक दलित परिवार पर अपनी दबंगई दिखाते हुए उसके घर में घुसकर मारपीट की थी जिसमें दलित समाज के एक व्यक्ति के ऊपर इन्होंने जानलेवा हमला भी किया था जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और सर पर भी उसके काफी गंभीर चोटें आई थी।

पुलिस ने पीड़त परिवार पर दबाव बनाकर और निवर्तमान प्रधान निजामुद्दीन के प्रधान पति नाजिम से हमसाज होकर फैसला करा दिया था। लेकिन प्रधान व प्रधान पक्ष के लोगों व सगे संबंधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जीत के मात्र 14 दिन बाद ही अपने दबंग गिरी दिखानी दिखानी शुरू कर दी और आए दिन सीधे-साधे ग्राम वासियों के साथ मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

अगर पुलिस ने इन दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की तो हो कभी भी गांव में कोई भी बड़ी घटना घट सकती है, जिसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा। उधर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की करने की मांग की है। हल्का क्षेत्र के दरोगा से जब घटना की बाबत जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि एक आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया जा चुका है बाकी तीन आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button