थाना सतपुली: जनपद पुलिस कप्तान पी रेणुका देवी के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय से चलायी जा रही मिशन हौसला मुहिम के तहत निर्देशित किया गया है । की कोरोना काल मे सभी अपने अपने थाना क्षेत्र में रह रहे ऐसे बुजुर्ग,असहाय ओर जरूरत मंद लोगो की हर सम्भव मदद करे। इसके तहत ही आज थाना सतपुली के चौकी दुधारखाल क्षेत्र के गांवो में रह रहे ऐसे बुजुर्ग असहाय और जरूरतमद लोगो को थाना पुलिस टीम द्वारा राशन की 17 किटों को वितिरत किया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क भी दिए गये। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा आम जन से अपील करते हुए कहा कि, मिशन हौसला मुहिमसे लोगो को जुड़ना चाहिये , जिससे कोरोना काल मे समाज के ऐसे लोगो की मदद हो सके।
Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.