उत्तराखंड

विजिलेंस ने पकड़ा आरटीओ में रिश्वतखोर प्रशासनिक अधिकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,विजिलेंस टीम ने आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी को 4000 रुपये रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी….
गाड़ी के पंजीकरण कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा आरसी बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है, तथा वह उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मंगलवार को ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है
अभियुक्त से पूछताछ जारी है उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत अधिकार बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा.
विजिलेंस की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24 घंटा संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकता है.

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button