उत्तराखंड

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, सिख समाज ने की आशीष नेगी पर FIR की मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली रुद्रपुर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा और फेसबुक पेज “Ashish Negi UKD” के संचालक आशीष नेगी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।*क्या है मामला* ज्ञापन में आरोप है कि आशीष नेगी ने चमोली के कर्णप्रयाग में हुई एक स्थानीय घटना को आधार बनाकर फेसबुक पर लगातार ऐसे वीडियो प्रसारित किए हैं, जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, वीडियो में वर्ष 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और दरबार साहिब से जुड़े संवेदनशील प्रसंगों का बार-बार उल्लेख कर समुदाय को उकसाने और विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। इससे स्थानीय सिख समाज में भारी रोष है।*सिख नेताओं की चेतावनी* गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह तथा गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के रुद्रपुर से डायरेक्टर एवं सेंट्रल कमेटी के महासचिव प्रतपाल सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज हो। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने शीघ्र FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की तो सिख समाज बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। आंदोलन और प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में जोगिंदर सिंह, प्रतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, रशपाल सिंह हैप्पी, गुरमीत सिंह बठला, हरजीत सिंह विरदी, कंवलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, अमरजीत सिंह तथा जीत सिंह चाचू सहित कई लोग शामिल रहे।फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button