उत्तराखंड

2 लाख का इनामी डकैत परवेज बाबा आया एस टी एफ के शिकंजे में

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड,(ब्यूरो रिपोर्ट ),,,,
पिछले 02 महीनों से उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देशभर में कई जगहों पर इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु की जा रही थी- छापेमारी की कार्यवाही।
*** वर्ष 2022 से जनपद देहरादून के थाना डोईवाला से डकैती के जघन्य एवं सनसनीखेज अभियोग में फरार 2,00,000/- रू० (दो लाख रूपये) के ईनामी अभियुक्त परवेज उर्फ बाबा की मेरठ उ0प्र0 से गिरफ्तारी।
शातिर व इनामी अपराधियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में पंजीकृत मु०अ०सं० 371/22 धारा 395,412,120बी, 34 भादवि में 2,00,000/- रू० (दो लाख रूपये) के ईनामी अभियुक्ता परवेज उर्फ बाबा को दिनांक 06.01.2024 को जनपद मेरठ उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया, इसके विरूद्ध उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं दिल्ली के विभिन्न थानों में 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त परवेज उर्फ बाबा एक दुर्दान्त व कुख्यात अपराधी है, जिसके विरूद्ध अब तक डकैती, लुट चोरी व हत्या के प्रयास के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।थाना डोईवाला में घटित डकैती की घटना में शामिल यह अपराधी मुख्य भूमिका में था। इसकी गिरफ्तारी हेतु घटना के उपरान्त काफी प्रयास किये गये ये परन्तु कामयाबी हासिल नहीं हो पायी थी, जिस कारण से इस अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा 02 लाख रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी। इस बदमाश को गिरफ्तार करने के लिये उत्तराखण्ड पुलिस के अलावा उत्तर प्रदेश,दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा आदि राज्यों की पुलिस व एसटीएफ भी काफी समय से प्रयासरत् थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा इस मामले में आगे और जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15.10.2022 को शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व० श्री पूरनचन्द अग्रवाल निवासी घराट रोड गली थाना डोईवाला देहरादून, के घर में दोपहर के समय अज्ञात अभि० गणो द्वारा घर में घुसकर हथियारों के बल पर वादी के घर के सदस्यों को कमरे मे बन्धक बनाकर जान* से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें डकैतो द्वारा घर पर रखी काफी मात्रा में नगदी एवं जेवरात लूट लिये गये थे।

डकैती की उक्त सूचना के आधार पर थाना डोईवाला पर अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत हुआ था। उपरोक्त डकैती में शामिल बदमाशों में से 08 अभियुक्तगणों 1. महबूब पुत्र इमरान, 2. मुनव्वर पुत्र नूर अली, 3. शमीम पुत्र इदरीश 4 तहसीम क्रैशी पुत्र वाहिद कुरेशी, 5. मी० रियाज पुत्र आमिर अहमद, 6. नावेद पुत्र इकबाल, 7. मेहरबान उर्फ बावला पुत्र फैयाज, 8. वसीम उर्फ काला पुत्र शराफत, को पूर्व में पुलिस द्वारा मय माल (नगदी जेवरात) के गिरफ्तार किया जा चुका था। डकैती में शामिल 9वां कुख्यात अभियुक्त नफीस उर्फ सपाटा पुत्र अब्दुल अजीज द्वारा गिरफ्तारी के डर से माननीय न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया गया था। नफीस उर्फ सपाटा पुराना कुख्यात अपराधी है, जिसके विरूद्ध भी दिल्ली, उ०प्र० व हरियाणा राज्य में लूट, डकैती, चौरी के दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है। इस घटना का मुख्य आरोपी परवेज उर्फ बाबा को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था और वह लगातार फरार चल रहा था, जो कि एक शातिर किस्म का बदमाश है, इसको गिरफ्तार करना उत्तराखण्ड पुलिस के अलावा अन्य कई राज्यों की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती भरा काम था। परवेज उर्फ बाबा हमेशा डकैती आदि करने के बाद घटना वाले स्थान से अलग अन्य किसी राज्य में अपने पुराने अभियोग में जमानत तुड़वाकर न्यायालय में आत्मसर्मपण कर देता था,जिस कारण उससे अभियोग की माल बरामदगी भी नहीं हो पाती थी और वह मोबाईल फोन भी इस्तेमाल नहीं करता था। जिस कारण इसको गिरफ्तार करना आसान नहीं था. पुलिस द्वारा इसको पूर्व में एक या दो बार ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जबकि इसके द्वारा करीब 02 दर्जन से अधिक डकैती, लूट, चौरी, हत्या के प्रयास आदि की घटनायें की गयीं है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button