उत्तराखंड
बद्री नाथ धाम पहुंची बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी,,फैंस के साथ खिंचाए फोटो

बद्रीनाथ धाम/उत्तराखंड (रिजवान अहसन)
उत्तराखंड में जहां अब चारधाम के कपाट बंद होने के दिन नजदीक आ रहे है। वहीं धाम में दर्शन के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बाद आज बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची है। रानी मुखर्जी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखें।
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज सुबह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। जिसके बाद वह बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरा कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें ली।




























