उत्तराखंड
खुद अपने हाथों काट दिया अपना गुप्तांग,,फिर,?

बागेश्वर/उत्तराखंड (रिजवान अहसन) अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने अपने हाथों से अपने गुप्तांग को काट दिया। उसे लहूलुहान व गम्भीरावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल ग्रामीण द्वारा अपने गुप्तांग काटने का फैसला क्यों लिया, चर्चा का विषय बना।
डाक्टरों ने बताया कि भटखोला निवासी ग्रामीण 46 वर्षीय दिनेष चंद्र भट्ट ने अपने हाथों से गुप्तांग काट दिया। उन्हें लहू लुहान हालत मे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की चिकित्सक डा0 लता बोरा ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। मामला सर्जन को रेफर किया गया है। सर्जन के चेकअप के बाद ही मरीज की असल स्थिति का पता लगाया जा सकता है। ग्रामीण ने गुप्तांग काटने का फैसला क्यों लिया यह चर्चा का विषय बना हुआ है।




























