मैनपुरी-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
ताला तोड़कर घरेलू सामान व जेवरात चोरी

ताला तोड़कर घरेलू सामान व जेवरात चोरी
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगा में बीती 7- 8 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घरेलू सामान व चांदी की तोड़िया चोरी कर ली। घटना की तहरीर गुरुवार को थाने पर दी गई है। थाने पर तहरीर देते हुए मीरा देवी पत्नी कैलाश चंद्र निवासी जोगा ने बताया कि वह 20 दिन से अपने पति का लखनऊ में इलाज कर रही थीं। बुधवार शाम घर लौटीं तो पता चला कि बीती 7- 8 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला व बक्सों आदि का ताला तोड़कर घरेलू सामान एवं चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


















