स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
भाजपा व व्यापारी नेता जाने माने समाजसेवी अरुण वर्मा ने जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में कुष्ठरोगियों के साथ जाकर मनाया

स्योहारा ।संसार मे ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अपने जीवन के खास दिन जश्न और दिखावे के साथ नही बल्कि सादगी और ज़रूरतमंदों के साथ मनाते हैं ,इसी तरह भाजपा व व्यापारी नेता एवं जाने माने समाजसेवी अरुण वर्मा ने आज अपना जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में जाकर कुष्ठरोगियों के साथ जाकर मनाया व वहां सभी को फल आदि देकर उनकी दुआएं हासिल की।
इस मोके पर उन्होंने कहा कि में ईश्वर का शुक्रगुज़ार हूँ कि उसने मुझे एक और सुखदायी साल देकर मेरी उम्र को बढ़ाया ,लेकिन हम सब को इस खास पलो को ऐसे ही अच्छे लोगो के बीच जाकर मनाना चाहिए।
इस मौके पर उनके साथ अक्षय वर्मा आदि भी मौजूद रहे।


















