उत्तराखंड
अधेड़ महिला खेत में गई थी घास काटने ,बाघ ने बनाया निवाला

उत्तराखंड,(रिजवान अहसन)पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया।
मंगलवार को गांव की बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनील अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया।


















