गांव मे गुलदार ने बछड़े को बनाया निशाना गांव में भय का माहौल

गाव मैं गुलदार ने बछड़े को बनाया निशाना गांव में भय का माहौल
नजीबाबाद-तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फ़तेहुल्लापुर दुर्ग के मौज इब्राहिमपुर बावन में लाल सिंह,के खेत में गुलदार ने एक निराश्रित घूम रहे व्यस्क बछड़े को मार कर निवाला बना लिया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह व अन्य ग्रामीणों आदि ग्राम वासियों ने बताया कि रविवार को दिन में ही हल्की बूंदाबांदी होने के बाद सभी ग्रामवासी अपने-अपने घरों में थे तभी गुल्दार ने गांव के पास में ही लाल सिंह के खेत में एक घूम रहे बछड़े को झपट्टा मारकर निवाला बना लिया निकलते हुए राहगीरों व गांव वासियों ने देखा की दिन में ही गुलदार बछड़े को खा रहा है तो सभी ग्राम वासियों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया वही जब जानकारी ग्राम प्रधान को दी ग्राम प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया रविवार को सुबह नौ बजे के समय फ़तेहुल्लापुर दुर्ग उर्फ रानीपुर नगला मे गुलदार देखा गया जिसे देखकर राहगीरो में हड़कंप मच गया वहीं उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर लगातार विगत एक सप्ताह में कई बार गुलदार देखे जाने की पुष्टि हुई है ग्राम प्रधान सुखबीर व अन्य ग्रामीणों आदि ने सभी ग्राम वासियों की मांग है कि शीघ्र ही गुलदार को पकड़वाकर अन्यत्र कहीं वन या कार्बेट पार्क में छुड़वाया जाए और क्षेत्र को गुलदार के भय से निजात दिलाई जाए । वन विभाग के अधिकारियों को ग्राम प्रधान द्वारा फोन करने के 1 घंटे बाद तक भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा
हमारे संवाददाता ने वन विभाग के अधिकारियों से जब बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन ही नहीं रिसीव किया ऐसे में भाई का माहौल गांव वाले दहशत में है।


















