पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को “ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण (एक वर्षीय) एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण करने लिए तिथि 14 सितम्बर 2023 से 20 सितम्बर 2023 तक आवेदन करें।

बिजनोर-जनपद में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा सचांलित पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को “ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण (एक वर्षीय) एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण करने के इच्छुक पिछड़ा वर्ग के युवक / युवतियों द्वारा उक्त बेवसाईट पर निर्धारित तिथि 14 सितम्बर 2023 से 20 सितम्बर 2023 तक obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। आनलाईन आवेदन करते समय आवश्यक अभिलेखो यथा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र इत्यादि को अपलोड किया जाना है। आनलाईन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त युवक / युवतियों को अपना आनलाईन आवेदन पत्र समस्त संलग्नको सहित हार्ड कापी की 02 प्रतियो में दिनांक 20 सितम्बर 2023 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा न० 138 बिजनौर में जमा कराना आवश्यक है। छात्र / छात्राओ के द्वारा “ओ” लेवल कम्प्यूटर एंव सी.सी.सी. कम्प्यूटर कोर्स करने के लिए पात्रता की शर्ते निम्नवत् है-
- कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10 + 2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है।
2 प्रशिक्षार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
- प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो । 4. “ओ’ लेवल के कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष की होगी ।
- बार्षिक आय 100000.00 (एक लाख) से अधिक नही होनी चाहिए। आनलाईन आवेदन के सम्बन्ध में निर्देश सम्बन्धी विवरण विभाग की बेवसाईट पर उपलब्ध है। आवश्यक जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालय बिजनौर से भी प्राप्त की जा सकती है।
(अजय कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बिजनौर |


















