बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा सांरगवाला स्थित पुल से खो नदी द्वारा बाढ़ से किए गए कटान का किया गया मुआयना, तहसीलदार को फसलों के नुक़सान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा तहसील नगीना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद सांरगवाला स्थित पुल से खो नदी द्वारा बाढ़ से किए गए कटान का किया गया मुआयना, तहसीलदार को फसलों के नुक़सान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

बिजनौर 16 सितम्बर ,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा तहसील नगीना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद सांरगवाला स्थित पुल से खो नदी में बाढ़ द्वारा किए गए कटान का मुआयना किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता बाढ नियंत्रण को कटाव रोकने के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उक्त समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना बनाएं और उनके माध्यम से शासन को प्रेषित करें। बाढ़ के कारण फसलों और खेतों के नुक़सान के बारे जानकारी प्राप्त करने पर उनके प्रकाश में आया कि 58 हैक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में खड़ी फसलें यह तो गंगा के तेज बहाव में बह गई है या नष्ट हो गई हैं।
उन्होंने तहसीलदार नगीना को निर्देश दिए कि बाढ़ से नष्ट होने वाली फसलों के नुकसान का आंकलन कर और उसकी आख्या तैयार करें ताकि उसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सके। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की आबादियों में फोगिंग कराएं तथा एंटीलार्वा का भी छिड़काव कराना सुनिश्चित करें ताकि संक्रामक रोगों की सम्भावना उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, उप जिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण राकेश कुमार, तहसीलदार नगीना के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
——-ग्——-
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा ब्लॉक कोतवाली के ग्राम हीरावाली स्थित नवनिर्मित कस्तुरबा गांधी छात्रावास का स्थलीय किया गया निरीक्षण, पहली मंजिल के नीचे छत पर नमी पाए जाने तथा टेरेस में दरारें पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को तत्काल उसकी मरम्मत कराकर अवशेष कार्य पूरा कर भवन को बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तान्तरित करने के दिए निर्देश

बिजनौर 16 सितम्बर ,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक कोतवाली के ग्राम हीरावाली स्थित नवनिर्मित कस्तुरबा गांधी छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने वहां प्रत्येक छात्राओं के शयन कक्षों, रसोई और रसोई परिसर और शौचालयों सहित सम्पूर्ण भवन का भ्रमण कर बारीकी से मुआयना किया। पहली मंजिल के नीचे छत पर नमी पाए जाने तथा टेरेस में दरारें पाए जाने पर कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को निर्देश दिए कि तत्काल उसकी मरम्मत का कार्य कराएं और अवशेष कार्य को भी पूरा कर भवन को बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तान्तरित करें ताकि छात्राएं उसमें प्रवास कर सकें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अंतर्गत 3.11 करोड़ की लागत से बनने वाले दो भवन जिनमें एक एकेडमिक और दूसरा छात्रावास शामिल है, कार्यदायी संस्थायूपी सिडको द्वारा बनाया जा रहा है, दोनांे भवन लगभग पूरे हो चुके हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि छात्रावास में कुल 26 कमरे हैं, जिनमें 4-4 बालिकाएं प्रवास करेंगी। छात्रावास में दिव्यांग छात्राओं के लिए अतिरिक्त दो-दो शौचालय एवं स्नानगृह बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान किचन और मेस कक्ष छात्राओं के संख्या के लिहाज से छोटे पाए गए, जबकि सभी कक्ष मानक के अनुरूप पाए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, उप जिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव, तहसीलदार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button