बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा की सेवा उपलब्ध कराने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रोत्साहनार्थ प्रशस्ति पत्र एवं शाल औढ़ा कर किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनोरजिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जनसामान्य को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा की सेवा उपलब्ध कराने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रोत्साहनार्थ प्रशस्ति पत्र एवं शाल औढ़ा कर किया गया सम्मानित तथा जनकल्याणार्थ उक्त सेवाएं जारी रखे जाने की गई अपेक्ष
BIJNOR- 25 AUGUST, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में निःशुल्क रूप से जिले में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा की सेवा उपलब्ध कराने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं इन्टरनेशनल नेचुरल पेथी आॅरग्नाईजेशन एवं योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भेंट एवं शाल औढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0 नरेन्द्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, इन्टरनेशनल नेचुरल पेथी आॅरग्नाईजेशन पदाधिकारी ओपी0 शर्मा, उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा को डा0 नरेन्द्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, योगी अनंत प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा पूरे जिले में कैम्पों का आयोजन कर जन सामान्य को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा की सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर बिजनौर में देवलोक काॅलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में नियमित रूप से प्रति रविवार को कैम्प का आयोजन कर जनसामान्य को निशुल्क रूप से योगासन एवं प्राकृति चिकित्सा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तथा जनसामान्य को उक्त दोनों पद्वतियों को अपने जीवन में अंगीकार करने के लिए पे्ररित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त संस्थानों के अंतर्गत जिला कारागार, बिजनौर, विदुर कुटी एवं गंगा घाटों पर भी कैम्पों का आयोजन कर जन सामान्य को योगासन कराते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराते हुए दिनार्चाय में प्रयोग करने के लिए पे्ररित भी किया जाता है। जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने जनसामान्य को आमजन को उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्हें उक्त सेवाएं जारी रखने की अपेक्षा की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button