बिजनौर-उत्तरप्रदेश

सजगता और गंभीरता के साथ परिवर्तित दिशा-निर्देशों के अध्यन के उपरांत ही क्रय सामग्री के लिए जैम पोर्टल का प्रयोग करें-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


BIJNOR- 25 AUGUST, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा जेम पोर्टल पर क्रय सामग्री के लिए क्रेताओं की सुविधा और पारदर्शिता को दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि आहरण-वितरण अधिकारी व कर्मिक बदलावों के दृष्टिगत पूरी सजगता के साथ परिवर्तित नियमों एवं निर्देशों का नियमित अध्यन करते रहें ताकि विभागीय क्रय सामग्री के कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। उन्होंने कहा कि अपेक्षित जानकारी के अभाव में वित्तीय अनियमितता सम्भव हो सकती है, इसलिए पूरी सजगता और गंभीरता के साथ परिवर्तित दिशा-निर्देशों के अध्यन के उपरांत ही क्रय सामग्री के लिए जैम पोर्टल का प्रयोग करें।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तन की जानकारी देने एवं पोर्टल के उपयोग में आ रही कठिनाइयों के निवारण के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं आहरण एवं अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी आहरण-वितरण अधिकारी अपने आईडी व पासवर्ड को गुप्त रखें, ताकि जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी में उनका दुरुपयोग न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खरीदारी की प्रक्रिया क्रय समिति के माध्यम से ही आरंभ करें। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को इस प्रकार की कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल न सिर्फ विभागों के लिए बल्कि विक्रेताओं के लिए भी काफी सुविधाजनक है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के द्वारा विभागीय अधिकारी प्रशिक्षण के ज्ञान से बेहतर ढंग से अपने सामग्री को क्रय व भुगतान आदि की प्रक्रिया कर सकेंगे।
उपायुक्त उद्योग अमित कुमार ने जेम पोर्टल पर परिर्वतन होने वाले दिशा-निर्देशों, नवीन सुविधाएं तथा परिवर्तित नियमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने जेम पोर्टल के उपयोग में आ रही कठिनाइयों के निवारण की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बायर्स एवं सेलर्स के जरिये जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय विक्रय किए जाने एवं जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर उनके द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान कराई गई।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, समस्त आहरण वितारण अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी सहित अन्य व्यपारिक संगठन मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button