स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अमन कुमार
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद मैनपुरी – स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने वाले शातिर को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि आवेदिका श्रीमती शान्ती देवी पत्नी स्वं0 श्री राकेश कुमार नि0 बालाजीपुरम आश्रम रोड थाना कोतवाली मैनपुरी द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्रार्थिया स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। प्रार्थिया की एक दिन राजीव नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई जो अपने आपको पशु चिकित्सालय गौतमबुद्धनगर में अधिकारी के पद पर तैनात होना बताया तथा मेरे बच्चे की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। प्रार्थिया बातों में आकर राजीव कुमार द्वारा बताये गये खाता संख्या में साढ़े तीन लाख रूपये डाल दियें तथा उसके मोबाइल नम्बर पर कागज भेज दिये। कुछ दिनों तक तो राजीव फोन पर बात करता रहा ओर काम की तसल्ली देता रहा लेकिन कुछ दिन बाद राजीव ने फोन उठाना बन्द कर दिया तब हमें शक हुआ कि यह व्यक्ति तो फ्रॉड है जिसने मेरे लड़के की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर ली है। बाद में पता चला कि इसके द्वारा कल्पना रानी पुत्री विक्रम नि0 सतीश हास्पीटल के पास मैनपुरी से एक लाख 2- शिव कुमार पुत्र दाताराम नि0 रूपपुर गणेशपुर थाना एलाऊ मैनपुरी से ढाई लाख रूपये लिए हैं। इसने पांच अन्य लोगों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये लिये है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली में अभियोग दर्ज किया गया। टीमें बनाई और साइबर सेल और पुलिस टीम ने इसे आज गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त राजीव द्वारा इसी तरीके से स्वास्थ विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ अन्य लोगों के नाम भी गिरफ्तारियां गये। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। इसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड फर्जी आईडी कार्ड, और 85,000 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
वाइट विनोद कुमार पुलिस अधीक्षक मैनपुरी


















