पत्रकारों की अनदेखी को लेकर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन एवम आइपा ने भरी हुंकार

पत्रकारों की अनदेखी को लेकर आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन एवम आइपा ने भरी हुंकार

पत्रकारों का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं : सुमत सिसोदिया
जनपद हापुड़ :
आपको बता दें कि 3 दिन पहले आईपा पत्रकार संगठन आवासीय योजना से पत्रकारों को लाभान्वित करने से संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा को सोपने गया था जिसकी जानकारी संगठन द्वारा एलआईयू विभाग को 1 दिन पूर्व ही दे दी गई थी लेकिन पत्रकारों को डेढ़ घंटा धूप में खड़ा रहने के बावजूद भी जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन नहीं लिया गया बाद में एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कहकर जिलाधिकारी वहां से रवाना हो गई उपरोक्त घटना को लेकर समस्त पत्रकार बंधुओं में खासी नाराजगी देखने को मिली जिला अधिकारी द्वारा पत्रकारों की अनदेखी करना सभी संगठनों में चर्चा का विषय बन गया संबंधित विषय की जानकारी आइफा संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा जब आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन को दी गई तब आईरा के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के महासचिव सुमत सिसोदिया एवं आइपा संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जनपद के समस्त पत्रकारो ने दिनांक 25 मार्च 2023 को सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया तत्पश्चात एसडीएम सदर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पत्रकारों से धरना खत्म करने के लिए कहा गया काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद यह विचार किया गया कि जिलाधिकारी महोदय एक बार पत्रकारों की पीड़ा को सुने तत्पश्चात ही पीसी का आयोजन संभव हो पाएगा मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन द्वारा आनन-फानन में जिलाधिकारी महोदया प्रेरणा शर्मा एवं पत्रकारों की एक सभा सुनिश्चित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा एसडीएम सुनीता सिंह एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे सभा में पत्रकार संगठनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा बहुत सी बातें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई जिसमें शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों की अनदेखी एवं अपमान मुख्य विषय रहा सभी विषयों पर चर्चा करते हुए अंततः जिलाधिकारी महोदया प्रेरणा शर्मा ने कम्युनिकेशन गैप एवं काम में व्यस्तता के चलते उपरोक्त घटना के घटित होने का हवाला दिया साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी पत्रकार को अपनी बात जिलाधिकारी के समक्ष रखने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा सभा में आईरा इंटरनेशनल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुमत सिसोदिया ने जिलाधिकारी को यह सुझाव दिया की कार्य दिवसों में एक निर्धारित समय पत्रकारों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा जिसमें समस्त पत्रकार बिना विलंब के जनता की बात जिलाधिकारी के समक्ष रख सकें जिलाधिकारी से वार्तालाप के बाद समस्त पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की सहमति जताते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए आयोजन में प्रतिभाग किया


















