नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

पत्रकार ऐसोसिएशन का डा.रतेंद्र विश्नोई को अध्यक्ष व धर्मेंद्र चौधरी को महासचिव गया चुना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना। प्रगतिशील पत्रकार ऐसोसिएशन की नवगगठित कार्यकारिणी में डा.रतेंद्र विश्नोई को ऐसोसिएशन का पुन: अध्यक्ष व धर्मेंद्र चौधरी को पुनः महासचिव चुना गया। एसोसिएशन के पत्रकारों ने अध्यक्ष व महामंत्री का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
रविवार को प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन के अंबेडकर नगर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई विशेष बैठक में एसोसिएशन के संस्थापक मनोज बाल्मीकि की देखरेख में सर्व सहमति से डा.रतेंद्र बिश्नोई को पुनः अध्यक्ष व धर्मेंद्र चौधरी को महामंत्री व अभय बिश्नोई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , अफसर सिद्दीकी व राशिद उस्मानी को उपाध्यक्ष , कुंवर हर्षवर्धन सिंह व विकास अग्रवाल को सचिव , डॉक्टर संदीप शर्मा को संगठन सचिव ,नंद किशोर को आडीटर , होमेश कश्यप को कोषाध्यक्ष, अंकुर कुमार को कार्यालय मंत्री तथा अक्षय चौहान व अनिल कुमार को सूचना मंत्री चुना गया। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में अनुज शर्मा व मुकेश त्यागी को संरक्षक बनाया गया। साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से 30 मई में हिंदी पत्रकारिता दिवस भव्य समारोह के रूप में मनाए जाने का भी निर्णय लिया गया जिसके मनोज बाल्मीकि को सर्वसम्मति से कार्यक्रम का संयोजक चुना गया
बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी को कुशहालपुर मठेरी किसान सेवा सहकारी समिति मठेरी का निर्विरोध सभापति चुने जाने पर ऐसोसिएशन के सभी डॉ रतेंद्र बिश्नोई, अनुज शर्मा, मुकेश त्यागी, अभय विशनोई, मनोज बाल्मीकि, अक्षय चौहान, कुंवर हर्षवर्धन, विकास अग्रवाल, अफसर सिद्दीकी, राशिद उस्मानी, डॉ संदीप शर्मा, नंदकिशोर सैनी, अंकुर कुमार, अनिल कुमार, आदेश विश्नोई समेत सभी पत्रकारों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर उनका जोर दार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button