नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकार सहित एक आरोपी गिफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से जिला प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना । नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी कार चालक को घटना में प्रयोग कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने नगीना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को स्कूल से घर आते समय बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी उज्जवल व उसके एक मित्र अनुज ने पकड़ लिया और बहला फुसलाकर स्विफ्ट कार में बैठाकर जंगल ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर मारपीट कर गांव के समीप रास्ते में छोड़कर भाग गये। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित धारि 363/376/323 व 506 में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजकर घटना के एक आरोपी अनुज कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक उक्त घटना का मुख्य आरोपी उज्ज्वल की दविश दे कर तलाश जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button