नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

कावड़िया करंट लगने से झुलसा जिला अस्पताल पहुचाया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे एक शिव भक्त कावड़िया मंगलवार की शाम नगीना क्षेत्र में करंट लगने से झुलस गया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर द्वारकेश शुगर मिल बुंदकी की एंबुलेंस द्वारा उसे नगीना सीएससी पर उपचार के लिए लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मंगलवार की शाम बाजपुर निवासी पंकज गोस्वामी 17 वर्ष पुत्र आनंद गिरी अपने जत्थे के साथ कांवर लेकर एक लंबे डंडे के साथ आगे आगे चल रहा था। जैसे ही वह नगीना नजीबाबाद रोड पर बूंदकी मिल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा तो उसका डंडा बिजली की विद्युत लाइन से टकरा गया। जिससे वह गमम्भीर झुलस गया। सूचना मिलते ही द्वारिकेश शुगर मिल की एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना लाई जहां से उसे प्रार्थमिक उपचार कर बिजनौर रेफर कर दिया। शिवभक्त के साथियों ने घायल शिव भक्त कावरड़िये के परिजनों को सूचना दे दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button