कुरानी मुसाबका में ऑल इंडिया में अव्वल रहे हाफिज मो, शुएब नजीबाबादी!

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नजीबाबाद से सरफराज़ अहमद
नजीबाबाद – नजीबाबाद के ग्राम हरसुवाड़ा में स्थित मदरसा जामिया शमशुल उलूम के होनहार तालिब हाफिज,मोहम्मद शोएब ने ऑल इंडिया कुरान के मुसाबका में फर्स्ट प्राइज़ लाकर जिले का नाम रोशन किया! दिल्ली में लोधी रोड इस्लामिक कल्चर में हुए मुसाबकाय कुराने करीम में हिंदुस्तान के कोने कोने से हज़ारों तालीबे इल्म ने हिस्सा लिया, जिसमे जनपद बिजनौर के नजीबाबाद के हरसुवाड़ा ग्राम के हाफिज मोहम्मद शुएब ने भी अपना नाम दर्ज कराया। कुआरने करीम के इस मुसाबका कंपीटेशन में पहले राउंड में 22 बच्चों का सिलेक्शन हुआ, उसके बाद दूसरे राउंड में 6 बच्चों का और आखरी फाइनल राउंड में जिले का नाम रोशन करने वाले मोहम्मद शोएब का नाम अव्वल पोजीशन पर नंबर आया! जोकि जनपद बिजनौर से लेकर नजीबाबाद के लिए बड़े फख्र की बात है । इस 13 साल के बच्चे ने क़ुरआने करीम से मुतालिक सभी सवालों का सही जवाब देकर फर्स्ट प्राइज हासिल किया! जिसमें मुसाबका कराने वाले चेयरमैन मौलाना नजाकत और उनकी कमेटी की तरफ से बच्चे की अव्वल पोजीशन आने पर 10000 रुपए नकद इनाम और बच्चे के लिए उमरे के दो टिकट भी दिए। जिसके चलते बच्चे के नजीबाबाद पहुंचने पर मदारिस के उस्तादों अकराबीन और शहर के तमाम सम्मानित लोगो ने फूल मालाओं के साथ इस्तकबाल किया। वहीं हाफिज कुरान मोहम्मद शोएब के अव्वल आने पर नजीबाबाद शहर के तमाम उलेमाओं ने बच्चे के अव्वल पोजीशन आने पर बच्चे को मुबारकबाद पेश की और बच्चे और उस्ताद के मुस्तकबिल के लिए दुआएं भी दी। बच्चे के वालिद मौलाना अकरम ने बताया कि जिस मुकाम पर आज हमारा बच्चा पहुंचा है उसके लिए उनके उस्ताद कारी सनव्वर और मदरसे के तमाम मेंबरान की मेहनत रही है! इस मौके पर, मौलाना इसरार, मुफ्ती सरफराज़, कारी शादाब, कारी अकरम, मौलाना मुशर्रफ, हाजी रियुजद्दीन सेक्रेटरी मदरसा, डॉ उस्मान, हाजी मोहम्मद हाजी मोहम्मद याहया कमेटी सदर, और मदरसे के सभी उस्ताद मौजूद रहे।


















