बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़मनोरंजनशहर
Trending

विजेता टीम के खिलाड़ियों को शेख शाहनवाज खलील द्वारा ट्राफी एवं नकद सम्मान देकर किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट क्लब द्वारा आयोजित शेख खलीलुरहमान की याद में खेले जा रहे फुटबॉल टूनामेंट का फाइनल मैच में नाइजीरिया और मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। आखिरी क्षणों तक चले इस रोमांचकारी मैच को मेरठ की टीम द्वारा 3-1 के अंतर से जीत कर अपने नाम करा गया। नाइजीरिया की टीम गरुवार में नगीना की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची थी। इस फाइनल मैच से पहले एक फ्रेंडली मैच हरिद्वार एवं देहरादून की महिला फुटबॉलर टीमो के बीच खेला गया। नाइजीरिया और मेरठ दोनों टीमों के बीच एक एक गोल की बराबरी से मैच चल रहा था और इस रोमांचक मैच में आखिरी 20 मिनट में पेनल्टी का लाभ उठाते हुए मेरठ टीम द्वारा मैच 3- 2 से जीत लिया । विजेता टीम के खिलाड़ियों को शाहनवाज खलील द्वारा ट्राफी एवं नकद सम्मान देकर सम्मानित किया गया। टूनामेंट के फाइनल मैच के अवसर पर की मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की याद में खेले जा रहे टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में अमरोहा से सांसद मोहम्मद दानिश अली एवं बिजनौर से पूर्व सपा विधायक रुचि वीरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शेख शाहनवाज खलील उपस्थित रहे। मैच देखने के लिए नगीना एवं आसपास के क्षेत्र के खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ रही। बताते चले नगीना फुटबॉल क्लब द्वारा शेख खलीलुरेहमान की याद में आयोजित इस फुटबॉल टूनामेंट का उदघाटन शाहनवाज खलील द्वारा किया, जाहिद अंसारी, आजम अहमद गया था । यह टूनामेंट नगीना रायपुर रोड स्थित शाहीनबाग कालोनी में मौजूद मैदान में खेला जा रहा था। जिसमे प्रदेश स्तर की कई टीमों ने भाग लिया और क्षेत्र के खेल प्रेमियों द्वारा सभी बाहर से आई टीमों की हौसला अफजाई की तथा सभी फुटबॉल प्रेमियों द्वारा सभी मैचों का पूर्ण आनंद लिया गया । मैच रेफरी की भूमिका सनम और लाइनमैन की भूमिका लक्की और ओम ने निभाई। इस मौके पर सैकड़ों फुटबॉल प्रेमियों के साथ शेख शाहनवाज खलील, शाहरुख खलील, शेराज खलील, राकेश कर्णवाल, ताहिर मुल्तानी, मास्टर शाहिद अली गौहर, आलमगीर उस्मानी , मोहम्मद यामीन अंसारी, नासिर , अमरजीत, आसिम मुल्तानी इरशाद मुल्तानी, अफजल कुरेशी, अमरजीत सिंह इरफान अंसारी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button