बार सचिव पर जानलेवा हमला, 3 अधिवक्ताओ पर मामला दर्ज

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान पर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद काशीपुर बार एसोसिएशन में भारी आक्रोश है। मामले को लेकर गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे की अध्यक्षता में एक आम सभा आयोजित की गई, जिसका संचालन उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा ने किया। विरोध स्वरूप सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।*क्या है पूरा मामला* बुधवार, 1 जुलाई 2026 की शाम बार सचिव यशवंत चौहान के साथ अधिवक्ता धर्मेंद्र तथा हरगोविंद ने अभद्र व्यवहार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को लेकर आईटीआई कोतवाली में धर्मेंद्र, हरगोविंद व संजय चौधरी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।*आम सभा में निंदा और कार्रवाई की मांग* गुरुवार को हुई आम सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा की। सभा में मांग उठी कि ऐसा कृत्य करने वाले अधिवक्ताओं को तुरंत बार एसोसिएशन से निष्कासित किया जाए। साथ ही उनके खिलाफ बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को भी पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाए।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि अग्रवाल, अंशुमान सिंह, इंदर सिंह, भूपेंद्र गहलोत, आलोक माथुर, नरेंद्र यादव, संदीप सहगल, कश्मीर सिंह, प्रदीप चौहान, उमेश जोशी व अब्दुल सलीम समेत तमाम अधिवक्ताओं ने आरोपी अधिवक्ताओं को एसोसिएशन से निलंबित करने की मांग उठाई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


















