बिजनौर-उत्तरप्रदेशअपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़शहर

बीबीए छात्र की हत्या का खुलासा, छात्र ही निकले कातिल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर में 4 दिन पूर्व हुई छात्र की हत्या का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा । उन्होंने कालेज में छात्राओं के सामने अपमान किए जाने से तुक्ष हो कर हत्या करने का कारण बताया। जनपद बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई BBA के छात्र शामिक की हत्या से सनसनी फैल गई थी। इस हत्या काण्ड ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया था। दिन दहाड़े हुई हत्याकांड जिले भर में चर्चा का विषय बन गई थी। झालू निवासी छात्र शामिक को कृष्णा कालेज के सामने हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर अधिकारी भारी पुलिस बल पहुँचा था।

पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड करने वाले आरोपीयो को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी थी। मात्र 4 दिन में ही पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने छात्र की हत्या का खुलासा कर दिया। उन्होंने प्रेसवार्ता कर के मीडिया से बताया कि मर्तक छात्र शामिक कृष्णा कॉलेज में बीबीए का छात्र था। आरोपी रोहन मृतक शामिल आरोपी रोहन की बेज्जती छात्राओं के सामने किया करता था। जिससे रोहन को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। आरोपी रोहन ने इसी बात से तरष्ट होकर अपने साथी यस को लेकर षड्यंत्र रचकर शामिक की हत्या कर दी। मुखबिर की सूचना पर रात 1:00 बजे झालू रोड पर काली माता के मंदिर के पास चेकिंग करते हुए एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश शामिक हत्या के आरोपी यस उर्फ उमंग पुत्र मुनेद्र निवासी महाजनान कस्बा झालू और रोहन उर्फ मोहन पुत्र संजीव कुमार निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना हल्दौर निकले। जिनके पास है दो अवैध तमंचे 315 व 4 जिंदा कारतूस 1 खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button