Uncategorized

उत्तराखंड योग की पढ़ाई के लिए घर से ‌दूर युवक ने शुरू की चरस की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड ऋषिकेश
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिसमें युवाओं को इससे दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद भी युवा वर्ग इस दलदल में फंसता जा रहा है।

नशे के दलदल में फंस रहे युवा :- ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है। रायवाला थाना पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में योग के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि योग के छात्र से 130 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बीए योग का छात्र बच्चों को भी नशा बेच रहा है और खुद भी नशा करने का आदी है। पुलिस ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। युवक घर से दूर यहां योग की पढ़ाई कर रहा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कमलेश बताया। जो मूल रूप से चंपावत का रहने वाला है। कमलेश हरिद्वार के एक कॉलेज योग का कोर्स कर रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button