उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

डुमरियागंज कस्बे में अमरगढ़ महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से संवाददाता प्रभाकर वर्मा

जिला सिद्धार्थनगर के कस्बा डुमरियागंज में पूर्व विधायक माननीय राघवेंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों की याद में तीन दिवसीय अमरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो कि दिनांक 26 नवम्बर 2022 से लेकर 28 नवम्बर 2022 तक चलेगा। तीन दिवसीय अमरगढ़ महोत्सव के आयोजन को लेकर माननीय राघवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्ण तैयारी अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा करने का आदेश दिया गया है इस महोत्सव में अपनी जीविका को चलाने वाले सभी दुकानदारों के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों में ड्रैगन ट्रेन ,हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, टोरा टोरा झूला, मिकी माउस, के साथ-साथ बच्चों के कई प्रकार के झूलों का भी प्रबंध माननीय विधायक जी द्वारा किया गया है तीन दिवसीय अमरगढ़ महोत्सव मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है आज माननीय विधायक जी के द्वारा 26 ,27, 28 तारीख को लगने वाले अमरगढ़ महोत्सव का जायजा लिया गया माननीय विधायक जी ने संवाददाता से बताया कि अमरगढ़ महोत्सव का आयोजन अंग्रेजों से जंग में शहीद हुए हमारे सैनिकों की याद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमें दूरदराज के लोगों के साथ साथ स्थानीय जनता का भी सहयोग हमेशा से रहा है अपनी रोजी-रोटी रोजगार को चलाने वाले झूला संचालक सुमित कश्यप ने संवाददाता को बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम लोग अमरगढ़ महोत्सव में मनोरंजन के संसाधनों को लेकर के आए हुए हैं झूला संचालक ने माननीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button