बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़शहर

नूर ऑप्टिकल्स पर निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। नूर ऑप्टिकल्स एंड आई केयर सेंटर दारुल शिफा पर निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने आंखों का परीक्षण कराया।

मंगलवार को बारादरी बाजार निकट बैंक ऑफ बड़ौदा नूर ऑप्टिकल्स एंड आई केयर सेंटर दारुल शिफा में आंखों की जांच का कैंप लगाया गया। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम करीब चार बजे तक आंखों के परीक्षण का निशुल्क कार्य किया गया। 55 मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए चुना गया।

मरीजो की जांच व ऑपरेशन करने पहुचे डा. रचित अग्रवाल एमबीबीएस एमएस करेंगे तथा उनके सहयोगी के रूप में नूर ऑप्टिकल एंड आई केयर सेंटर दारुलशिफा के डा. मुजम्मिल अजीम के अलावा डा. रचित का स्टाफ रहा। डा. मुजम्मिल अजीम ने बताया नगीना व आसपास के क्षेत्र से कैंप में आने वाले 275 मरीज़ों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से 55 मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए चुन कर बिजनौर ले जाया गया। जिनके आपरेशन करने के उपरांत वापस भेज दिया जाएगा। नगर के युवा समाजसेवी डा. मुजम्मिल अजीम ने बताया कि इस तरह के कैंप आगे भी लगाए जाएंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button