उत्तराखंड

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने तिगरी फार्म बिष्टी के फार्म हाउस पहुँचकर कृषि उत्पादों की ली जानकारी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उधम सिंह नगर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने तिगरी फार्म बिष्टी के प्रगतिशील किसान अनिल दीप महल के फार्म हाउस पहुँचकर कृषि उत्पादों की जानकारी ली

       इस दौरान जिलाधिकारी ने ब्लैक चावल से बनी खीर के साथ ही पीले तरबूज का स्वाद चखा। जिलाधिकारी ने काले चावल से बनी खीर के स्वाद की भूरी-भूरी प्रशंसा की और तरबूज की भी तारीफ की।
     प्रगतिशील कृषक अनिलदीप सिहं महल ने बताया कि कृषि भूमि पर रंग बिरंगी भिन्डी, गेंहू में काली मोटी, काली बारीक, पर्पल, ब्लू गेहूँ,चावल में नीली जामूनी, काला चावल, भूटानी रेड, निरवाना रेड, रक्तशाली, तिलक चंदन आदि अनेक फसल का उत्पादन किया जा रहा है।
    प्रगतिशील किसान श्री अनिलदीप सिहं ने बताया कि जैविक तरीकों से अपने खेत में लाल भिन्डी की खेती करने में पूरी तरह से कामयाब रहें है। लाल भिन्डी व्यक्ति के शरीर में आरबीसी की गिनती को बढ़ाती है, जो कि व्यक्ति की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है, जिससे उसे अनेक रोगो से लड़ने की ताकत मिलती है। लाल भिन्डी का सेवन करने से आँखों की रोशनी, त्वचा सम्बन्धी रोगो में काफी हद तक फायदा होता है।
     उन्होंने बताया कि काली मोटी, काली बारीक गेहूं नीली जामूनी, सफेद गेहूँ काला चावल-चार किस्म का गेहूँ की जापानी तकनीक की मदद से फसल तैयार की है। ये गेंहू की किस्में मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित रोगियो के लिये अत्यधिक सहायक है। श्री अनिलदीप द्वारा यह भी बताया कि उक्त किस्म के गेहूँ कैंसर, मोटापा और दिल से सम्बन्धित बीमारियों से लड़ने में भी सहायक है। श्री अनिलदीप सिहं द्वारा अपनी भूमि पर रूद्राक्ष, विभिन्न प्रजातियों के आम, अनेक प्रकार के मसाले जैसे जीरा, हींग, सौंप (दो प्रकार की), बैगनी पत्ता गोभी, गूलर के 15 प्रकार के फूल, 06 प्रकार के बास, अंजीर आदि अनेक पेड़ पौधे लगाये गये है।

उत्तराखंड जनपद
उधम सिंह नगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button