अपोलो हॉस्पिटल्स, गुवाहाटी ने उत्तर-पूर्व भारत की पहली मायक्लिप प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया

अपोलो हॉस्पिटल्स, गुवाहाटी ने उत्तर-पूर्व भारत की पहली मायक्लिप प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश में कार्डियक देखभाल में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिल के इलाज के लिए संरचित थेरेपियों की शुरुआत हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ी प्रगति है।
डॉ. रितुपर्णा बरुआ, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट एवं हेड ऑफ डिपार्टमेंट – कार्डियोलोजी ने थेरेपी प्रक्रिया का नेतृत्व किया और सुनिश्चित किया कि इस पहल को क्षेत्र में सफलतापूर्वक शुरू किया जाए। यह प्रक्रिया उत्तर-पूर्व के मरीजों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कार्डियक देखभाल उपलब्ध कराने की अस्पताल की प्रतिबद्धता एवं चिकित्सकीय उत्कृष्टता को दर्शाती है।
जटिल कार्डियक स्थिति के उच्च जोखिम वाले एक मरीज में मायक्लिप प्रक्रिया को मिनिमल इनवेसिव ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टीईईआर) थेरेपी की मदद से अंजाम दिया गया। टीईईआर थेरेपी के द्वारा मुश्किल चिकित्सकीय स्थितियों जैसे गंभीर मिट्रल रिगर्जिटेशन का इलाज किया जाता है। प्रक्रिया के सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से पूरे होने के बाद मरीज को स्टेबल स्थिति में छुट्टी दी गई। सुरक्षा एवं प्रभाविता के साथ अंजाम दी गई यह आधुनिक प्रक्रिया कार्डियक देखभाल में बड़ी क्रांति लेकर आई है।
इस प्रक्रिया में भारत में ही विकसित एक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है; यह इस बात का प्रमाण है कि तकनीकी प्रगति के साथ भारत की चिकित्सा प्रणाली लगातार विकसित हो रही है। हृदय रोगों के उपचार में इस उन्नत चिकित्सा पद्धति को अपनाकर, भारत ने दिखा दिया है कि हम अधिक से अधिक मरीजों के लिए आधुनिक इलाज को किफायती और सुलभ बना रहे हैं, और चिकित्सा की आधुनिक तकनीकें देश के हर कोने तक पहुंच रही हैं।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, डॉ. रितुपर्णा बरुआ ने कहा, “मायक्लिप प्रक्रिया की शुरुआत न केवल अस्पताल के लिए, बल्कि पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और देश के लिए भी गर्व का अवसर है। दिल की बीमारियों के इलाज में हुई यह प्रगति दर्शाती है कि कैसे देश में हो रहे इनोवेशन हेल्थकेयर की खामियों को दूर करते हुए, मरीजों की देखभाल के तरीके को बदल रहे हैं। यह उपलब्धि उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए ‘मिनिमली इनवेसिव’ कार्डियक थेरेपी के विस्तार को भी दर्शाती है। इस सफल शुरुआत के साथ, हमने गर्व के साथ भारत को हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।”
अपोलो हॉस्पिटल्स दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मायक्लिप प्रक्रिया में मिली सफलता को देखते हुए, यह आने वाले समय में कई और मेडिकल इनोवेशन्स का मार्ग प्रशस्त करेगा।




























