बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा ग्राम मौजमपुर सादात का किया गया निरक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के साथ आज पूर्वाहन 11:00 बजे ग्राम मौजमपुर सादात का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत घर के संबंध में उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों के आधार पर ही पंचायत घर का निर्माण कार्य संपन्न कराया जाए और किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी न की जाए।
इस अवसर पर उक्त ग्राम में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की संख्या कम पाए जाने पर उन्होंने नामांकन के अनुसार बच्चों की संख्या बनाए रखने के निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों की स्कूल में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से भेंट करें और उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से निर्धारित समय अनुसार स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित करें तथा गांव में एक भी बच्चा बिना नामांकन और शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न पाया जाए। निरीक्षण के दौरान स्कूल में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई तथा अध्यापक गण भी उपस्थित पाए गए।
जनपद बिजनौर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button