उत्तरप्रदेश

थानाप्रभारी अजय कुमार शर्मा समाज से अपराध के खात्मे को लेकर कर रहें जी तोड़ मेहनत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बुलंद हौंसले के धनी ग़ुलावठी थानाप्रभारी अजय कुमार शर्मा समाज से अपराध के खात्मे को लेकर कर रहें जी तोड़ मेहनत

ग़ुलावठी थाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहें 15 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

बुलन्दशहर।एसएसपी श्लोक कुमार के कुशलमार्ग निर्देशन में ग़ुलावठी थानाप्रभारी अजय कुमार शर्मा अपराधियों को सबक सिखाते हुए अपराध जैसे लाइलाज बीमारी का जड़ से इलाज के लिए जाने जाते हैं। बचपन से ही बुलंद हौसले के धनी अजय कुमार शर्मा समाज से अपराध को खात्मे को लेकर जी तोड़ मेहनत करते है ओर सुद्रढ़ क़ानून व्यवस्था बनाये रखते हैं इसी लिए अपराध पर लगाम लगाते नजर आ रहें है।आज भी ग़ुलावठी थानाप्रभारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं पकडे गये बदमाश के खिलाफ लगभग ढाई दर्जन मुकदमे गम्भीर धाराओं में दर्ज हैं।लेकिन आज ग़ुलावठी थाना पुलिस की पैनी नजर से नही बच पाया।पकड़े गये बदमाश गैंगस्टर में वांछित चल रहा था और 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित टॉप-10 अपराधी भी हैं पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया हैं।जनपद मे तलाश वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर में वांछित एक पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी मुन्शी को जंगल ग्राम चन्दपुरा से अवैध असलहा मय कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
पकड़े गये अभियुक्त का नाम मुन्शी पुत्र मटरू निवासी ग्राम चिडावक थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर बताया जा रहा हैं।पकड़े गये अभियुक्त क्व कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं।इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली ग़ुलावठी थाना पुलिस टीम की उच्चाधिकारियों ने प्रशंसा भी की हैं।

बुलंदशहर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button