उत्तराखंड

बागेश्वर मे मेड़िकल कालेज हेतु भूमि चयनित,सीमान्त क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड
बागेश्वर मे मेड़िकल कालेज कालेज हेतु भूमि चयनित , सीमान्त क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

बागेश्वर 2जुलाई वागेश्वर जनपद मे मेड़िकल कालेज के लिये द्योनाई में प्रशासन ने 500 नाली भूमि चयनित कर ली है इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह विष्ट ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख, बहादुर सिंग कोरंगा आदि ने बताया कि मेडिकल कालेज हेतु द्योनाई का परीगांव उपयुक्त है ।यहाँ पर 300 नाली नाप व 200 नाली राज्य सरकार की भूमि उपलब्ध है
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि वह भूमि का भू गर्भीय अध्ययन करा लें। गरूड के द्योनाई ईलाके मे मेडिकल कालेज खुलने से चमोली जनपद के सीमान्त गांवो को भी मेडिकल सुविधा मिल सकेगी । इस स्थान मे पानी की भी कमी नही है ।

जिलाधिकारी ने डंगोली के मेलाडुगरी में हैलीपैड विस्तार हेतु भूमि का निरिक्षण किया निरिक्षण मे उप जिलाधिकारी आर के पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनीता टम्टा , तगसीलदार तितिक्षा जोशी सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जोशी , मंगल सिंह देवेन्द्र गोस्वामी , महेश विष्ट आदि मौजूद रहे

उत्तराखंड बागेश्वर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button