उत्तराखंड

सत्संग सुनकर आ रही महिला ने लगाए बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाने ऒर धमकियाँ देने के आरोप

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,एक महिला ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला काशीपुर के एक प्रतिष्ठित आश्रम से जुड़ा बताया जा रहा है।उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार, 20 जुलाई 2025 को काशीपुर से सत्संग सुनकर लौटते समय एक व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसने यह बात अन्य लोगों को बताई, तो मदद के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणियां और धमकियां दी गईं।महिला ने अपने शिकायती पत्र में यह भी बताया कि 16 अगस्त 2025 को दोबारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया, जिसे दिखाकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिसके कारण उसका पूरा परिवार दहशत में है। उसने आरोप लगाया कि उसके बच्चों को भी डराया-धमकाया जा रहा है।महिला ने एसएसपी से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button