पुलिस द्वारा बैंक,ज्वेलरी शॉप,एटीएम व पेट्रोल पंपों पर चलाया गया चेकिंग अभियान,

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बैंक, ज्वेलरी शॉप, एटीएम व पेट्रोल पंपों पर चलाया गया चेकिंग अभियान, आसपास घूम रहे संदिग्धों से की पूछताछ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
उधम सिंह नगर
द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को के अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, ज्वेलरी शॉप, एटीएम, फाइनेंस आदि प्रतिष्ठानों में चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया था आदेशानुसार आज दिनाँक 2/07/2022 को जनपद के समस्त बैंक, ज्वेलरी शॉप, एटीएम आदि में चेकिंग की गई। जिसमें बैंक गार्ड तथा एटीएम गार्ड को भी निर्देशित किया गया। सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे तथा सायरन सिस्टम चेक किए गए इस संबंध में उक्त प्रतिष्ठानों के आसपास रहने वाले लोगों को सायरन बजने पर तुरंत प्रतिष्ठान पर पहुंचने या पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया तथा जागरूक किया गया। सभी प्रतिष्ठान में प्रबंधक एवं गार्ड को हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रतिष्ठान के अंदर कोई भी व्यक्ति हेलमेट पहनकर प्रवेश नहीं करेगा तथा किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति प्रति होने पर तुरंत पुलिस को सूचना करेंगे। बैंक के चैनल गेट को क्लोज रखेंगे। जिससे मात्र एक समय पर एक ही व्यक्ति का आना जाना हो पाए atm के अंदर भी एक समय में एक ही व्यक्ति प्रवेश करेगा। चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
उत्तराखंड जनपद
उधम सिंह नगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल




























