उत्तराखंड

महिलाओं से पर्स लूटने वाले 2 शातिर लुटेरों को हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड
ऋषिकेश- राह चलती महिलाओं से पर्स लूटने वाले 2 शातिर लुटेरों को हथियारों के साथ ऋषिकेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने राह चलती महिलाओं से पर्स लूटने वाले 2 शातिर लुटेरों को एक देशी तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।दोनों आरोपी लूट व चोरी के मामलों में अन्य थानों से भी कई बार जेल जा चुके हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि एक जुलाई को किरण जोशी पत्नी विनोद जोशी निवासी आईडीपीएल ऋषिकेश ने कोतवाली पर दी गई एक लिखित तहरीर में कहा कि 30 जून को वह अपनी सहेली रजनी गुसाईं के साथ मनसा देवी फाटक से आईडीपीएल अपने आवास आ रही थी। उसका पर्स सहेली रजनी गुसाईं के हाथ में था जैसे ही हम लोग मनसा देवी फाटक से पैदल चलकर कुछ दूरी पर आईडीपीएल की गली में पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक सवार लड़के आए तथा मेरी सहेली के हाथ से पर्स छीनकर मोटरसाइकिल से आईडीपीएल कॉलोनी की तरफ भाग गए। पर्स के अंदर सोने की कान की बाली, 1000 रुपए तथा आधार कार्ड था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। महिला से पर्स छीनने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम बनाकर घटना की समस्त जानकारी लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर ज्ञात हुआ की महिला से पर्स लूट करने की घटना में शामिल दो अभियुक्त शूरवीर सिंह उर्फ पम्मा पुत्र दिनेश खत्री निवासी जीवन वाला थाना डोईवाला देहरादून एवं विकास पाल पुत्र दिनेश पाल निवासी जीवन वाला थाना डोईवाला देहरादून है। जो इससे पूर्व भी कई बार चैन व मोबाइल लूट तथा चोरी की अन्य घटनाओं में जेल जा चुके हैं। अन्य थानों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी की गई तो जानकारी प्राप्त हुई की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्ति अभियुक्त उपरोक्त ही हैं। दोनों व्यक्ति शूरवीर व विकास पाल ही हैं तथा इनके द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल भी चोरी की गई है। जिस पर एचपी नंबर की प्लेट लगी है तथा वह इसी मोटरसाइकिल से घूमते दिखाई दिए हैं। दोनों अभियुक्तों शूरवीर उर्फ पम्मा एवं विकास पाल को जीवन वाला डोईवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त पूर्व से ही चोरी की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल को आईडीपीएल में एक खंडहर के पास से बरामद किया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर ही उक्त चोरी की गई मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया उनका 315 बोर का एक देशी तमंचा व 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद होने पर पुलिस द्वारा वहां मोटर साइकिल स्वामी से संपर्क कर जानकारी ली गई तो वाहन स्वामी के द्वारा बताया गया मैं एलबी गंगा होटल में काम करता हूं तथा कुछ दिन पूर्व मेरे द्वारा अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की गई थी इसके पश्चात में अपने कुछ काम से बाहर आ गया था अभी तक मैं वापस नहीं आया हूं मेरे द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी की गई है तो पता चला कि मेरी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं है संभवत है चोरी हो गई है। उक्त संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड ऋषिकेश
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button