वनिता पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन,99.38 प्रतिशत रिजल्ट से बढ़ाया गौरव

सीबीएसई दसवीं में वनिता स्कूल के छात्रों का जलवा,दिव्यांशी वर्मा बनी टॉपर ||
वाराणसी में फिर चमका वनिता पब्लिक स्कूल,95 प्रतिशत के साथ दिव्यांशी ने मारी बाजी ||
वनिता स्कूल के मेधावियों ने किया कमाल,कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक पाए ||
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर वनिता स्कूल में जश्न,छात्रों को मिठाई खिलाकर दी बधाई ||
वाराणसी :- लहुराबीर स्थित वनिता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया | इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99.38 प्रतिशत दर्ज किया गया | प्रधानाचार्या संगीता तिवारी के अनुसार,दिव्यांशी वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया | अनन्या साहू 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि आराध्या धरनी और हर्षित कुमार राय ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया | इसके अलावा वृद्धि सिंह 91.40,चंद्रशेखर नावड 91.20, तन्मय सिंह 91एवं प्रज्ञा चौरसिया 90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर्स की सूची मे अग्रणी रहे | विषयवार उपलब्धियों में श्रीवृद्धि सिंह और श्रुति चौरसिया ने अंग्रेजी में 99 अंक,आराध्या धरनी ने सामाजिक विज्ञान में 98अंक,दिव्यांशी वर्मा ने विज्ञान में 98अंक,शशांक सिंह एवं अनन्या साहू ने हिन्दी में 97अंक तथा दिव्यांशी वर्मा ने गणित में 94 अंक हासिल किये |
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा | इस अवसर पर प्रबंधन,प्रधानाचार्या और शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ||




























