महाबोधि इंटर कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

छात्राओं को महिला अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी ||
मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का दिया सशक्त संदेश ||
सशक्त नारी विकसित भारत के संकल्प के साथ जागरूकता अभियान संपन्न ||
शिक्षा और अधिकारों से ही नारी बनेगी आत्मनिर्भर वक्ताओं का संदेश ||
वाराणसी :- महाबोधि इण्टर कॉलेज सारनाथ वाराणसी में ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के तहत कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना तथा राजनीति में महिलाओ की भागीदारी को सुदृढ करना | कार्यक्रम की नोडल अध्यापिका विनीता चौबे ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण अधिनियमों,जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से विस्तृत रूप से अवगत कराया उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्भय बनाती है |
“सशक्त नारी -विकसित भारत” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय स्तर पर एक अनूठी पहल की गई | छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं उपस्थित महिला अभिभावकों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई यह मानव श्रृंखला नारी शक्ति की एकजुटता,संकल्प और आत्मविश्वास का प्रतीक बनी | सभी ने नारी सम्मान,शिक्षा एवं समान अवसरों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया | कार्यक्रम का कुशल संचालन उप-प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जब नारी शिक्षित और सशक्त होगी तभी राष्ट्र वास्तविक रूप से विकसित होगा | कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहे | समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नारी सशक्तिकरण की शपथ ली ||




























