खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस कप्तान द्वारा किया गया नगर में पैदल मार्च!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्लग – सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस कप्तान द्वारा किया गया नगर में पैदल मार्च!
वी ओ – नमाज को लेकर जनपद में पुलिस रही पूरी तरह से मुस्तैदी और अलर्ट!

एंकर- नगर नजीबाबाद में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया गया! जब से एस पी धर्मवीर सिंह ने जनपद बिजनौर का चार्ज संभाला है, तब से उनका मकसद केवल और केवल अपराध और अपराधियों का खात्मा करना है! जिसके चलते एसपी द्वारा जनपद के कई शहरों, कस्बों और गावों में कई पुलिस चौकियों का निर्माण कराया जा चुका है, तथा जनपद की पुलिस को ब्रीफ कर समय समय पर शहर कोतवाल और क्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित कर फ्लैग मार्च किया जाता है! जिससे जनपद वासियों को काफी हद तक अपराध, अपराधियों और शरारती तत्वों का से निजात भी मिली है, और शरारती तत्वों में भय भी उत्पन्न हुआ है! इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में भारी पुलिस बल के
साथ पैदल मार्च किया! पैदल मार्च का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना है! डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाए हुए हैं किसी भी हाल में अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा! सभी जनपद वासियों से अपील कर कहा कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्तिजनक धार्मिक किया भड़काऊ पोस्ट ना करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे! ऐसा कोई करता है तो उस पर शासन प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी आपस में सी भाईचारे को कायम रखें तथा शासन प्रशासन का सहयोग करने में मदद करें!

बाईट – पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह!

नजीबाबाद तहसील प्रभारी सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button