उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

ड्रोन कैमरों से हुई शहर की निगेहबानी, नगर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जुमे की नमाज को लेकर शहर भर में पुलिस रही अलर्ट,
ड्रोन कैमरों से हुई शहर की निगेहबानी, नगर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

नूरपुर कानपूर में हुए पथराव के बाद गरमाये माहौल को देखते हुए बिजनौर के नूरपुर नगर में नमाज खाकी के पहरे में अदा की गयी। शहर भर में ड्रोन कैमरों से पूरे नगर पर निगाह रखी गयी थी। इस दौरान नूरपुर थाना अध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी, ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।नगर भर में पैदल गश्त के दौरान ड्रोन कैमरों से मकानों की छतों को देखा गया था। दो दिन पहले अमन कमेटी की मीटिंग आयोजित कर पुलिस द्वारा नगर के गणमान्य लोगों व धर्म गुरुओं से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई थी |
शुक्रवार को नगर भर में मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपुर्वक अदा की गयी। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही। कानपुर हिंसा के बाद से ही पुलिस चौकन्नी नजर आ रही है थाना अध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी ने कहा शरारती तत्वों ने यदि कहीं भी शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। शहर में नमाज शांतिपूर्ण पढाई गई है। नमाज का समय मस्जिदों में अलग अलग है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर नमाज़ के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button