उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालक की गर्दन उड़ी,दूसरा हुआ घायल

ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालक की गर्दन उड़ी,दूसरा हुआ घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालक की गर्दन उड़ी,दूसरा हुआ घायल
स्योहारा।आज सुबह क्षेत्र के ग्राम झिल्ला में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक बालक की गर्दन धड़ से अलग हो गयी और दूसरा बालक घायल हो गया,जबकि बच्चों को टक्कर मारने के बाद ईंट से लदी ट्रेक्टर ट्राली खंती में पलट गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम झिल्ला निवासी मयंक (15)पुत्र ब्रजेश व रमन (16)पुत्र देवेंद्र ट्यूबवेल में नहाने गए थे वापसी में साइकिल से आते समय स्योहारा से जा रही ईंटो से लदी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से जहां मयंक की गर्दन धड़ से अलग होने से मौत हो गयी तो वहीं रमन भी घायल हो गया जबकि ट्रेक्टर ट्राली सड़क किनारे पलट गई,सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने शव को पीएम को भेजते हुए सड़क यातायात सुचारू कराई।
घटना के बाद से मयंक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है क्योंकि मयंक अपने माता पिता की इकलौती सन्तान था।और कक्षा 6 का छात्र था

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button