बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

खांसी व डायरिया के टीके से पांच माह एक मासूम बच्चे की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाए गए काली खांसी व डायरिया के टीके से पांच माह एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा किया। उधर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का कहना है कि बच्चा पहले से ही बीमार था।

आपको बता दें कि किरतपुर थाना क्षेत्र के गाँव किशनपुर निवासी अमित कुमार के 5 माह बेटे को मंगलवार की दोपहर गांव में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेंटा 2 रिटाविम का टीका लगाया था। परिजनों के अनुसार कुछ घंटे तक बच्चे की हालत ठीक रही परन्तु बाद में उसे उल्टी दस्त आने शुरू हो गए और बच्चे की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते उनके मासूम इकलौते बेटे की मौत हुई है। सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ईश्वरानंद व प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी गाँव पहुंचे तथा उन्होंने रोते बिलखते परिजनों को समझाने की कोशिश की परन्तु वे बच्चे के शव के पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़े रहे।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे तथा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। इस संबन्ध में उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का सही कारण पता लग पायेगा। फिलहाल इक्लौके बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button