
AIRA NEWS NETWORK – कोजी ब्यूटी सोसाइटी के नेतृत्व में टैलेंट हंट कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित एक मंडप में आयोजित अंतर राज्य टैलेंट शो प्रतियोगिता में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनय रुहेला चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह एवं कार्यक्रम की आना नसरीन चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हरियाणा छत्तीसगढ़ उत्तराखंड से आए प्रतिभागियों ने सिंगिंग डांसिंग ब्राइडल कंपटीशन मेहंदी प्रतियोगिता क्रिएटिव डिजाइनिंग आदि में प्रतिभाग किया दिल्ली हरियाणा छत्तीसगढ़ मेरठ से निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों को चिन्हित किया गया निर्णायक मंडल द्वारा विशेष प्रतिभा रखने वाले केवल सिंह संधू संजय राजपूत हनीफ चौधरी शरीफ चौधरी इकराम अजीम शादाब को उत्तराखंड अजलान खान अवार्ड से सम्मानित किया गया किंग ऑफ काशीपुर सीनियर मोहम्मद असद सीता गौड़ पिछले सीजन 3 की फर्स्ट विजेता रह चुकी हैं जूनियर काकुल तायल लवी , मनप्रीत कौर जूनियर शिफा कमलेश राणा कविता ने टैलेंट शो में अपने टेलेंट से निर्णायक मंडल के सदस्यों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
सभी विजेताओं को सोसायटी द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंदना पंकज राव, हिना हसन, डॉ. प्रवीण, बसन्त नागर, कमल सिंघानियां रविंदर कौर सचिन सेठ अनिल विलियम प्रदीप पाल जफर चौधरी हनीफ भारती एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने टैलेंट शो मी भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया जिससे उन्हें अपने जीवन में प्रगति की ओर अग्रसर होने में सफलता प्राप्त हो। जसपुर में हुए अंतरराज्यीय टेलेन्ट हंट शो में बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल कोटद्वार की कक्षा सात की छात्रा काकुल तायल ने डांस कम्पटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। काकुल को नृत्य में अधिक रुचि होने के कारण काकुल तायल ने हिप हॉप, कत्थक, भरतनाट्यम व बॉलीबुड क्लासिकल डांस की तैयारी जोरों पर कर रही थी ।
काकुल तायल ने डांस कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गुरुजनो, व अपने परिवार की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं निर्णायक मंडल के समस्त सदस्यगण काकुल तायल से बहुत खुश हुए हैं। यहां को बताते चलें कोजी ब्यूटी सोसाइटी की एमडी नसरीन चौधरी लगातार जसपुर मैं प्रत्येक साल टैलेंट हंट के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हैं नसरीन चौधरी की सोच हमेशा यही रही है बच्चे के अंदर काबिलियत है तो उसको अपनी काबिलियत सिद्ध करने के लिए एक मौका मिलना चाहिए ताकि वह अपनी काबिलियत सिद्ध कर सके इसी उद्देश्य को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी नसरीन चौधरी लगातार कार्य करा रहे हैं बच्चों को सपनों को साकार कर रही हैं
राजेश सिंघल की रिपोर्ट

















