नजीबाबाद – पीस मॉडल स्कूल साहनपुर में जरूरतमंद व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के लिए समाजसेवी खालिद मसूद एवं युवा समाजसेवी अभिनव अग्रवाल एडवोकेट द्वारा कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। समाजसेवी खालिद मसूद एवं युवा समाजसेवी अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि ठंड का मौसम आ गया है।
ठंड के मौसम में कई गरीबों की मौत हो जाती है। ऐसे में समाज के संपन्न लोगों को आगे आकर गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधक एम अकरम खां एडवोकेट ने कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर एम अकरम खां, खालिद मसूद, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, गोविंद सिंह कुशवाह, सना अंसारी, मोनिका शर्मा आदि रहे।
वही एडवोकेट अभिनव अग्रवाल में आमजन से अनुरोध किया है जो लोग सक्षम हैं संपन्न हैं कृपया वह आगे हैं और गरीब लोगों की मदद करें सर्दी का मौसम आ गया है कोई कंबल दवाइयां खाद्य पदार्थ देकर हर तरीके से जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं इससे उन्हें पुण्य प्राप्त होगा उनका दिया हुआ दान व्यर्थ नहीं जाएगा एक जरूरतमंद की जरूरत की पूर्ति भी हो जाएगी और उनकी तरफ से की गई मदद से उन्हें शबाब भी मिलेगा ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















