AIRA NEWS NETWORK – विकासखंड नजीबाबाद के के ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल द्वारा जन सुनवाई हेतु ग्राम पंचायतों के रोस्टर के अनुसार निरीक्षण किया गया जिनमें तीन पंचायत कलहेडी, अब्दुल्लापुर,हकीमपुरकाजी पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए! जिनके आज उपस्थित होने का रोस्टर के अनुसार ग्राम निर्धारित था। खेतों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है, जिन्हें अपने कार्योंनिस्तारण की उम्मीद थी,परंतु ग्राम पंचायत अधिकारियों के उपस्थित होने के कारण कोई समस्या समाधान नहीं हो पाई।
समस्या में विशेष रूप से ग्राम कबाड़ीवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जर्जर हालत होने के उपरांत भी टाइलीकरण का कार्य कर विभाग द्वारा धन की बर्बादी की जा रही है! विकलांग पेंशन विधवा पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन,आदि संबंधी प्रकरण रहे शकुंतला, मुरारी सिंह, हरि सिंह हरि सिंह, कमला, गुनिया देवी,मजहर हुसैन, रईस कुरैशी, ग्राम प्रधान आशु दुल्लापुर, ग्राम प्रधान रविता देवी उपस्थित रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट






