ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध 20 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कोटद्वार पुलिस – 20 पेटी (240 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये 02 अभियुक्त गिरफ्तार। प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग चेकिंग के दौरान दिनांक 22.11.2021 को थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्नेह तल्ली के पास से अभियुक्त (1) जितेन्द्र सिंह रावत (2) शुभम जदली को वाहन संख्या UK15 B 4640 में 20 पेटी (240 बोतल)।

अवैध अंग्रेजी शराब (111 ACE WHISKY For sale in UT Chandigarh only) का परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर के अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 29 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0- 263/2021, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।
    अभियुक्तों का नाम पता
  2. जितेन्द्र सिंह रावत पुत्र भगवान सिंह रावत, निवासी- खूनी बढ़, पो0- नीबूचौड़, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र-36 वर्ष।
  3. शुभम जदली पुत्र वीर सिंह जदली, निवासी-रतनपुर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र-29 वर्ष
    वही कोटद्वार पुलिस आमजन से अनुरोध करती है अगर किसी के पास नशा कारोबारी के बारे में कोई जानकारी हो या किसी अपराधी के बारे में कोई जानकारी हो या कहीं अपराध होता देखें तो उसकी सूचना तुरंत थाने में आकर हमें दें आपका नाम और पहचान पूर्णता गुप्त रखी जाएगी।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button