
AIRA NEWS NETWORK – यशवंत चौहान द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह, प्रभारी सीआईयू मौ0 अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग आज दिनांक 20.01.2022 को अभियुक्त अमित पंवार को 500 ग्राम अवैध चरस एवं अभियुक्त मनीष रावत को 200 ग्राम अवैध चरस के साथ बीईएल रोड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उक्त चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से कोटद्वार में बेचने के इरादे से लाये थे। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग भी की जा रही है।
अभियुक्तों का नाम पताः-
अमित पंवार पुत्र राम सिंह पंवार, निवासी विद्यापीठ रोड़ विकासनगर, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून हाल निवासी बड़ोली गली नजीबाबाद रोड़, कोटद्वार (उम्र-38 वर्ष)।
मनीष रावत पुत्र स्व0 दलीप सिंह रावत, निवासी खूनीबढ़, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 40 वर्ष)।
बरामद माल
700 ग्राम अवैध चरस
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0- 31/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम अमित पंवार।
मु0अ0सं0-32/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम मनीष रावत।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान (सीआईयू)
मुख्य आरक्षी सुशील कुमार(सीआईयू)
आरक्षी 441 ना0पु0 अमरजीत(सीआईयू)
आरक्षी 190 ना0पु0 अमित(सीआईयू)
कोटद्वार पुलिस आम जनमानस से भी अनुरोध करती है अगर आपके पास किसी नशा कारोबारी के बारे में कोई सूचना हो या किसी अपराधी के बारे में कोई जानकारी हो या कहीं अपराध होता देखें तो सीधे आकर हमसे संपर्क करें और जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में कोटद्वार पुलिस का सहयोग करें



























