
सुजानगढ़:- नया बास निवासी रामचंद्र करवा जब सुबह उठा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उसके बचत खाते से 10 लाख दस हजार नौ सौ रुपये निकल कर आईसीसीआई के खाता में ट्रांसफर होना पाया।रामचंद्र करवा ने बताया कि उन्होंने किसी को ओटीपी भी नही बताई।करवा ने बताया कि सुबह मोबाइल चेक किया तो अलग अलग बचत खातों से रुपये ट्रांसफर होना पाया,फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच में जुटी है कि आखिर कैसे बिना ओटीपी बताये दूसरे के खाते में रुपये कैसे ट्रांसफर हुए हैं।इस संबंध में एयु स्माल बैंक के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।
रामचंद्र करवा का व्यवसाय है सुजानगढ़ में जहां पर उनकी भतीजी और उनके भाई के पैसे भी ट्रांसफर होना बताया गया रामचंद्र के भाई श्याम सुंदर ने बताया कि हमने किसी को ओटीपी नहीं बताया पर संदेह है ईमेल आईडी हैक होने से यह सब हो सकता है गौरतलब है कि इतनी बड़ी रकम का ट्रांसफर होना कहीं ना कहीं सवालिया निशान लग रहा है बैंकों मैं रुपया कितना सुरक्षित है उक्त घटना सुनते ही स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा बड़ी बैंकों पर सेंधमारी कर के व्यापारियों खातेदारों को नुकसान पहुंचाना राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा को कड़े कदम उठाने चाहिएः



























