उत्तरप्रदेश
Trending

अवैध शराब बनाने वालों पर लगातार नकेल कस रहे शामली कप्तान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के कुशल मार्गदर्शन में बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना व उनकी टीम के द्वारा अवैध शराब बनाने वालो के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ हैं। क्योंकि बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना बखुबी जानते है कि इस अवैध शराब के प्रचलन से लोगो को हानि होती हैं इसी लिए कसाना अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ऐसे लोगों को जेल भेज कर आमजन को राहत प्रदान कर रहें।

आज भी थानाध्यक्ष बाबरी वीरेंद्र कसाना व उनकी टीम ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2200 लीटर अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थ व पैट्रोल तस्करी मे प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया हैं। शामली कप्तान सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनावों को शांति पूर्ण कराये जाने के दृष्टिगत चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व में थाना बाबरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सूचना पर 01 अभियुक्त को 2200 लीटर अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थ व पैट्रोल तस्करी मे प्रयुक्त पिकअप गाडी नम्बर यूपी-19टी-4214 सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बाबरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1.नौशाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम जलालाबाद थाना थानाभवन जनपद शामली।

बरामदगी का विवरण:

1.अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थ 2200 लीटर।
2.पैट्रोल तस्करी मे प्रयुक्त पिकअप गाडी नम्बर यूपी-19टी-4214 ।

पुलिस टीमः

1.उ0नि0 श्री राशिद अली थाना बाबरी जनपद शामली ।
2.हे0का0 मोतीलाल थाना बाबरी जनपद शामली।
3.का0 अमित तौमर थाना बाबरी जनपद शामली।
4.का0 सुमित थाना बाबरी जनपद शामली

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button